राम लला की जन्मस्थली

राम नाम से गूंज रहा
जन जन में शोर मचा
रघुवर की झाँकी सजी
मंगल गीत गाओ सखी।
ठुमक ठुमक पांव धरें
पैंजनी बाजत डोल रहे
अवध के बालक चारी।

राम लला जी की जन्म स्थली 
दृश्य अद्भुत छटा भव्य मनोहारी
जगमगाई जन्मस्थली लागे निराली
राम लला आ रहे ठुमक ठुमक पग धरी।

भूमि पूजन समारोह रच रहा इतिहास
अयोध्या के खुले भाग्य भारत में आज
सुनवाई हुई अयोध्या परिसर की आज
मंगल गीत गा रहे सब नर नारी आज
बोलो जय श्री राम जय श्री राम जय जय।

492 वर्ष बाद रचा जा रहा इतिहास
भव्य भूमि पूजन समारोह बधाई बाजे।
बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई बधाई
अरुणा कालिया


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेघ आए, पाठ योजना

उगता सूरज

प्रसिद्ध धार्मिक-पुस्तकें पढ़नी ही चाहिए- (लेख )