संदेश

अगस्त, 2012 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घर में ननद की भूमिका

"वामा" हिंदी पत्रिका में छपा यह लघु लेख  मेरा ही लिखा हुआ, ब्लॉग के माध्यम से आपके सामने एक बार फिर से लाने  की यह छोटी सी कोशिश है ;इसे पढ़ कर अपने विचार जरुर बताएं । "अक्सर ऐसा सुनने में आता है कि किसी भी परिवार की बहू को यह शिकायत होती है कि अगर उस के किसी निर्णय से घर के पुरुष सहमत हो भी जाते हैं तो सास या ननद बाधक बन जाती है ,ऐसे में सास की बात को तो गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि सास बहू की उम्र में एक पीढ़ी का अन्तराल है ,उनके विचारों में अंतर होना स्वाभाविक ही है ,परन्तु अगर ननद अपनी भाभी को न समझे तो इस बात को ननद के हृदय में भाभी के प्रति ईर्ष्या ही कहेंगे ,क्योंकि किसी बहु की जो समस्याएँ होती हैं वह हिंदुस्तानी परिवार की प्रत्येक बहु की समस्या है और ननद भी तो किसी न किसी घर की बहु ही होती है न ।इसलिय ननद के लिए भाभी को समझना कठिन नहीं होना चाहिए । इसी प्रकार अगर प्रत्येक ननद भाभी का पक्ष लेने का निर्णय ले ले तो कड़ी दर कड़ी यह समस्या काफी हद तक हल होती चली जायेगी ,और यह कथन "नारी ही नारी की बाधक होती है",जो अक्सर दोहराया जाता है ,असत्य सिद्ध ...

स्वतंत्र भारत का पैग़ाम भारतीयों के नाम

चित्र
  आज स्वतंत्रता दिवस की 67वीं साल गिरह के मौके पर सभी भारतीयों को भारत का पैग़ाम स्वीकार हो । 1.आज अगर हमारे नेतागण आम जनता से सम्मान पाना चाहते हैं तो जाति-भेद का सहारा मत लीजिए ।इंसान की इंसानियत को महत्व दीजिए।सच्चे नेता बनिए।जनता का दिल जीतिए,और फिर चुनाव जीतिए। 2.सभी शिक्षकों व अभिभावकों से नम्र निवेदन है कि बचपन से ही बच्चों के मन में जाति के विरुद्ध  ऊँच- नीच की भावना को पनपने मत दीजिये ।यह बुराई घर से या   विद्यालय से ही पनपती है । 3.नींव मजबूत करने के लिए शिक्षाप्रद कहानियाँ तथा टीवी सीरियल जैसे "सत्यमेव जयते"दिखाने या सुनाने पर ध्यान अवश्य देना चाहिए । 4.उदाहरण के नाम पर जीते जागते उदाहरण जैसे ए .पी .जे कलाम ,किरण बेदी ,अन्ना हजारे ,अपने देश के लिए खेलने वाले खिलाडियों के उदाहरण देने पर ध्यान देना अति आवश्यक है ।