ढूँढ के लाओ मन का सुकून , जाने कहाँ खोया मन का सुकून | नैना ढूँढें, इत -उत डोले, चैन न पावे, चित्त का चैन चुरा ले गया,जान न पावे | मेघा की गर्जन विचलित करे, बिजुरी चमकै जैसे दंतिया दिखावे | खीझ बढ़ावे, समझ न अब कछु आवे | मन घबराए, कहीं से उनकी छवि दिख जावे | (तरसे नैना कहे, रे मेघा ! तू ही कर कछु उपाय | मेरे साजन को ले आ कहीं से , पाँव पड़ूँ मैं तोए |) विरहन बाट जोह रही, न सूझे कछु उपाय | मन नहीं ठहरे, फीके सब अब पकवान लगें | वैद्य चिकित्सक सब व्यर्थ, मरज न जाने कोए | सखि सहेली सब बैरी लगै ,हितैषी न लागै मोए | हाथ जोड़ विनति करूँ सहेली प्रेम न करयो तोए | सुख-चैन सब जात हैं , फिर भी प्रेम प्रिय काहे होए | अरुणा कालिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेघ आए, पाठ योजना

उगता सूरज

प्रसिद्ध धार्मिक-पुस्तकें पढ़नी ही चाहिए- (लेख )