नवीं कक्षा, क्षितिज,प्रश्नोत्तर , दो बैलों की कथा, लेखक: मुंशी प्रेमचंद

प्रश्न 1. कांजीहौस मेंं पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती होगी?
उत्तर : ताकि यह पता लगा सकें कि कहीं कोई जानवर भाग तो नहीं गया है या कोई जानवर मर तो नहीं गया है।
दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि जब कैद पशुओं के मालिक उन्हें छुड़ाने आएं तब उनसे उतने दिनों का हर्जाना ले सकें।

प्रश्न 2. छोटी बच्ची के मन में बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया?
उत्तर:-बैलों के साथ किए जा रहे व्यवहार से छोटी बच्ची को स्वयं की छवि नज़र आ रही होगी क्योंकि वह स्वयं भी ऐसे ही व्यवहार को झेल रही थी, उसकी सौतेली मां उसे भूखा रखकर प्रताड़ित करती थी।।

प्रश्न 3. कहानी में बैलों के माध्यम से कौन-कौन से नीति विषयक मूल्य उभर कर सामने आए हैं?
उत्तर:-नीति से तात्पर्य है-लोकाचार की वह पद्धति, जिससे अपना भी भला हो और दूसरों का भी भला हो।
१. किसी को मारना धर्म के विपरीत है।
२. स्त्री जाति पर हाथ नहीं उठाना चाहिए।
३. गिरे हुए और निहत्थे पर वार नहीं करना चाहिए।
४.स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष करते रहना चाहिए।
   स्वतंत्रता पाने के लिए अनेक कष्ट उठाने पड़ते हैं       जिसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए।
प्रश्न 4. गधे की किन स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर मूर्ख न कह कर गधे को किस नए अर्थ की ओर संकेत किया है?
उत्तर:- प्रेमचंद जी ने गधे को मूर्ख न कहकर उसे 'सीधापन' की ओर संकेत किया है।
प्रश्न 5.किन घटनाओं से पता चलता है कि हीरा और मोती में गहरी मित्रता थी?
उत्तर:- हीरा और मोती दोनों मित्र थे। दोनों साथ साथ रहते थे, खाते पीते भी साथ थे।खेत में जब मोती पकड़ा जाता है तब हीरा भी उसके साथ रुक जाता है, हालांकि वह भाग सकता था।वे दोनों विपत्ति में एक दूसरे के साथ ही रहते थे।
प्रश्न 6. "लेकिन औरत जात पर सींग चलाना मना हैै, यह भूल जाते हो"।- लेखक ने हीरा के इस कथन माध्यम से स्त्री के प्रति किस सामााजिक -विडंंबना को इंगित किया है?
उत्तर :  स्त्री    स्नेह, ममता, सहानुभूति सहयोग और त्याग जैसे गुणों से संपन्न होती है फ़िर भी समाा में उसे 
उचित स्थान नहीं दिया जाता है।उसे अबला माना जाता है। विडंबना यह है कि समाज उसे अबला मानकर उसके साथ घटिया व्यवहार करता है।
प्रश्न 7. किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य के आपसी संंबंधों को कहानी में किस तरह किया गया है?
उत्तर:- किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य का चोली दामन का साथ हैैै--
 किसान गाय,भैंस,बैल,बकरी,गधा,घोड़ा आदि जानवर पालते हैं, किसान जानवरों के खान-पान का ध्यान रखता है, पशु किसान के लिए काम करते हैं, इस तरह दोनों में भावात्मक संबंध होता है।
प्रश्न 8 "इतना तो हो ही गया कि नौ दस प्राणी बच गए।वे सब तो आशीर्वाद देंंगे।" 
मोती के इस कथन के आलोक में उसकी विशेषताएं बताइए।
उत्तर:- हीरा और मोती के साथ कांजीहौस मेंं और भी पशु क़ैद थे। उनकी स्थिति बहुत दयनीय थी। कमज़ोरी के कारण खड़े होने की शक्ति नहीं रह गई थी। यदि वे थोड़े दिन और बंद रहते तो मर ही जाते। हीरा मोती ने अपने भागने के लिए जो दीवार गिराई थी उससे वे स्वयं तो भाग नहीं सके परन्तु बाक़ी सभी क़ैद जानवरों को क़ैद से आज़ाद कर दिया था, इसलिए मोती ने कहा कि उनके प्रयास से नौ दस प्राणी तो बच गए।
प्रश्न 9 -आशय स्पष्ट करें---
(क) अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता को दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।

उत्तर- बोलने की शक्ति होने के कारण मनुष्य स्वयं को सर्वश्रेष्ठ प्राणी मानता है, इसके बावजूद उसमें वह गुप्त शक्ति नहीं है कि वह मूक रहकर विचार-विनिमय नहीं कर सकता,न ही एक दूसरे के मन की बात समझ सकता है।
(ख) उस एक रोटी से उनकी भूख तो क्या शांत होती, पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया।

उत्तर- झूरी का साला जब हीरा मोती को सूखा भूसा खाने को देता था और वे उसे नहीं खाते थे तब गया के भाई भैरो की लड़की दोनों को एक-एक रोटी दोनों बैलों के मुँह में देकर चली जाती। उस एक रोटी से उनकी भूख तो नहीं मिटती थी पर उस एक रोटी से उन दोनों के हृदय को शांति अवश्य मिल जाती थी क्योंकि उस रोटी में उस लड़की का स्नेह मिला होता है।

प्रश्न 10- सही उत्तर के आगे सही (✓) का निशान लगाइए।
गया ने हीरा मोती को दोनों बार सूखा भूसा खाने के लिए दिया क्योंकि-
उत्तर  (क) गया पराए बैलों पर अधिक खर्च नहीं करना चाहता था।
(ख) गरीबी के कारण खली आदि खरीदना उसके बस की बात नहीं थी।
(ग) वह हीरा मोती के व्यवहार से बहुत दुखी था।
(घ) उसे खली आदि सामग्री की जानकारी नहीं थी।

उत्तर- (ग) वह हीरा मोती के व्यवहार से बहुत दुखी था।


टिप्पणियाँ

  1. पाठ से संबंधित अन्य प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखें!!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेघ आए, पाठ योजना

उगता सूरज

प्रसिद्ध धार्मिक-पुस्तकें पढ़नी ही चाहिए- (लेख )