शिखर तक
शिखर तक पहुँचने का ख्वाब
जो देखा मैने
त्याग समर्पण का मान
तो रख लिया होता |
त्याग करना सीख लिया जिसने
नाम शिखर पर
उसने ही
दर्ज करवा लिया होता |
पाना और खोना' की समझ
आ जाए यदि,
जग को उसने ही पा लिया होता |
पाने की खुशी न खोने का ग़म
सम भाव सीख लिया जिसने
जीने का सलीका आ गया होता |
शिखर पर नाम
यूँ ही नहीं दर्ज हुआ करते,
त्याग करना तो सीख लिया होता |
इतिहास में नाम
उन्हीं का शिखर पर पहुँच पाया है ,जिसने
त्याग का पाठ खुशी से सीख लिया था |
त्याग की भावना से ही कोई शिखर तक पहुंच पाएगा
जवाब देंहटाएं