रोगों से लड़ता मानव

कंधे पर बेताल सा 
बोझ लिए फ़िरता मानव 
धरती के प्रदूषित 
 पर्यावरण से जूझता मानव 
परेशानी के भाव लिये 
नवीन रोगों से लड़ता 
मानव बेदम सा हो गया है| 
 परिवार पाले या 
रोगों से लड़े 
व्यक्तिगत ज़िम्मेदारियाँ निभाए 
 अथवा देश संवारे , 
बीमारियों के चलते 
कोरोना से जूझता 
 बावरा सा हो गया है मानव |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेघ आए, पाठ योजना

उगता सूरज

प्रसिद्ध धार्मिक-पुस्तकें पढ़नी ही चाहिए- (लेख )