ऐ पीपल
स्थान ले वहां
सम्मान मिले जहां।
💐🌹🌷🌸🌺
देव पेड़ है
देव समान
पूजा जाता है।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
ऐ पीपल
मकान की
दीवारों के
आर पार होकर
मत कर अपनी
जड़े मजबूत।
🌴☘🍀🌾
मानव का
निवास-स्थान है
जीवन के थपेड़ों से
थक-हार कर
विश्राम पा स्वयं को
नव-निर्मित कर पाता है।
👩👩👶👦👳‍♀👩‍👩‍👧‍👧
यदि मानव
सुरक्षित रह पाएगा
तभी तो तेरी पूजा कर पाएगा।
 💐💐💐💐🎍🌷🌷
ऐ पीपल
व्यवस्थित रूप में
उचित स्थान
ग्रहण कर।
🍀☘🌴🌴🎄🌳
मानव की देखरेख में
रहकर सम्मान पाकर
स्वयं का मान बढ़ा ।
🎄🎄🎄🎄🎄
हरियाली बिना
जीवन नहीं
जीवन बिना
अस्तित्व नहीं।
🍂🌾🍂🍂
मानव ने प्रकृति को
अव्यवस्थित कर
स्वयं को
संकट में डाला है।
🕸🚣🏻🚣🏻‍♀
अस्त व्यस्त
आड़े तिरछे
पेड़ों को काट काट कर
प्रकृति को छिन्न-भिन्न
कर डाला है।
🍂🌾🌨⛈🌧🌬
ऐ प्रकृति
तू तो विवेक से
मंद बुद्धि मानव को
झकझोर कर
दे दे ऐसा ज्ञान।
🎄🌴☘🍀🌵
जियो और जीने दो
की समझ देकर
विवेक शील
बना मानव को।
--अरुणा कालिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेघ आए, पाठ योजना

उगता सूरज

प्रसिद्ध धार्मिक-पुस्तकें पढ़नी ही चाहिए- (लेख )