कुछ पल अपने लिए
Aruna Kalia
मेरे अल्फाज़,
कुछ पल अपने लिए
....,
खुद को भी कभी
महसूस कर लिया करो...!
कुछ रौनकें
खुद से भी होती हैं...!
सुन लिया करो,
खुद को भी कभी|
खुशी की धुन
उसमें भी होती है.....!
अपने लिए भी कभी,
कुछ पल निकाला करो|
तुम्हारी खुशी पर भी,
कुछ विशेष निर्भर करते हैं|
उनकी ख़ुशी के लिए ही,
जी लिया करो ,
खुद की खुशी भी
जरूरी होती है....!
माना परिवार सर्वोपरि होता है,
परिवार की खुशी के लिए,
खुद भी चमका करो|
परिवार की चमक,
तुमसे ही होती है...!
चीनी सी मिठास,
मुस्कान में शामिल करो,
मुस्कान में मिठास
तुमसे ही होती है..!|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें