दोस्त अनमोल है

दोस्त है तो जाने न दो, 
रूठ गया है तो झट मना लो , 
गलतफहमी है तो दूर हो जाने दो,
चला गया तो फिर नहीं आएगा| 
मना लो, मिन्नत कर लो, 
रूठ कर जाने न दो, 
चला गया गर , 
खुशी साथ ले जाएगा, 
चैन साथ ले जाएगा, 
दोस्त है तो जाने न दो| 
अच्छा दोस्त 
अच्छे व्यवहार से मिलता है| 
व्यवहार आँखों में झलकता है, 
सच्चाई बयान करता है | 
सच्चाई दिखे गर, 
उसकी आँखों में, 
दोस्ती का हाथ बढ़ा दो| 
दोस्त अनमोल है , 
गर रूठ गया है तो, 
रूठकर जाने न दो, 
जाने वाले का रास्ता रोक लो|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मेघ आए, पाठ योजना

उगता सूरज

प्रसिद्ध धार्मिक-पुस्तकें पढ़नी ही चाहिए- (लेख )