संदेश

जुलाई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पुस्तकों से प्रेम

मन में नहीं आते अच्छे विचार पुस्तकों का रुख कीजिए। सूक्ति उक्ति सद्विचार सब मिलें पुस्तकों का रुख कीजिए। व्यवहार कुशलता स्निग्धता नीति कुशल बनना चाहो पुस्तकों से दोस्ती कीजिए न बनें पुस्तकें दीपकों का घर ज्ञान समेटा कीजिए स्वयं दीमक बन टटोलो पुस्तकें बनो ज्ञानी आचार्य शिक्षक बनो आधुनिक वेद रचयिता, सब संभव हो जाए,शर्त पुस्तकों से दोस्ती कीजिए, पुस्तकों का रुख कीजिए। पुस्तकों से प्रेम कीजिए। अरुणा कालिया

पुष्प संवार लेते हैं

पुष्प सजा लेते हैं धरती को अपने भिन्न भिन्न रंगों से मानव के मन पर उतर कर अपने रंग में रंग लेते हैं। पुष्प संवार लेते हैं धरती को अपने रंग बिरंगे भावों से मानव के मन पर उतर अनेक भावों में भर देते हैं। पुष्प महका देते हैं धरती को अपने भिन्न भिन्न इत्रों से मानव के मन पर उतर अनेक खुशबुओं से भर देते हैं। अरुणा कालिया